नर्मदापुरम एक ऐसा स्थान है जहां हर व्यक्ति के रोम रोम में मां नर्मदा की भक्ति की धारा बहती है - एसडीओपी पराग सैनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 July 2025

नर्मदापुरम एक ऐसा स्थान है जहां हर व्यक्ति के रोम रोम में मां नर्मदा की भक्ति की धारा बहती है - एसडीओपी पराग सैनी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम एक ऐसा स्थान है जहां हर व्यक्ति के रोम रोम में मां नर्मदा की भक्ति की धारा बहती है - एसडीओपी पराग सैनी


नर्मदापुरम। कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा एसडीओपी पराग सैनी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी पराग सैनी ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और अपने अनुभव साझा किए। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर्मदा पुरम एक ऐसा स्थान है जहां हर व्यक्ति के रोम-रोम में मां नर्मदा की भक्ति की धारा बहती है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने नर्मदा पुरम में 3 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवा निष्ठा से की और यह सब मां नर्मदा की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।

एसडीओपी पराग सैनी ने अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की और कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है जिसमें हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। वहीं सुमन वर्मा ने एसडीओपी पराग सैनी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उन्होंने कहा कि नर्मदा पुरम में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा की है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने एसडीओपी पराग सैनी को सम्मानित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रीती खरे,ज्योति वर्मा, सुमन वर्मा, जानकी, श्रद्धा यदु ,सुरेंद्र यदु, लालता प्रसाद, विजय कुमारी, प्रदीप गुप्ता, नेहा थापक, हिना अली, हेमंत राजपूत, श्याम राय, कमल चौहान, दीपक थापक, गोविंद चौधरी, लालता प्रसाद आदि। इस अवसर पर एसडीओ पी पराग सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सुमन वर्मा ने और आभार प्रदर्शन विजय कुम्भारे ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here