महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 July 2025

महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया


नर्मदा पुरम।  पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व को बताते हुए " गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु" जैसे श्लोक के माध्यम से  शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त करते हुए भावनात्मक भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की। 

उसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस ने अपने संबोधन में गुरु की भूमिका को जीवन निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने यह भी कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, अपितु संस्कार, अनुशासन और प्रेरणा का स्रोत होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनी कन्या विद्यालय में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय की डिजिटल स्क्रीन पर महाविद्यालय प्राचार्य प्राध्यापक गणों और विद्यार्थियों के द्वारा देखा गया । कार्यक्रम में अधिक संख्या में विद्यार्थी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here