गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न- - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 July 2025

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न-


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न-


नर्मदा पुरम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एनईएस शिक्षा महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया और गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

 मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित की गुरु पूर्णिमा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था की गई एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष प्रसारण को प्रसारित किया गया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा गुरू पुर्णिमा के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गया कि गुरु पूर्णिमा एक ऐसा अवसर है जब हम अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। गुरुओं ने हमें ज्ञान संस्कार और जीवन के मूल्यों की शिक्षा दी है और हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिनमें महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे, उप प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव एवं समस्त स्टॉफ द्वारा गुरू पुर्णिमा के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here