माता लक्ष्मी पहुंची गुंडीचा मंदिर, ढोल धमाकों से स्वागत विशाल भंडारे का भी आयोज - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 1 July 2025

माता लक्ष्मी पहुंची गुंडीचा मंदिर, ढोल धमाकों से स्वागत विशाल भंडारे का भी आयोज



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

माता लक्ष्मी पहुंची गुंडीचा मंदिर, ढोल धमाकों से स्वागत
विशाल भंडारे का भी आयोजन


नर्मदापुरम। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के पांचवे दिन मंगलवार को हेरा पंचमी परम्परागत रूप से मनाई गई। इस दौरान मंगलवार शाम माता लक्ष्मी गुंडीचा मंदिर स्वयंवरम गार्डन पहुंची। चक्कर रोड चौराहा से माता को भव्य शोभायात्रा के साथ गुंडीचा मंदिर के जाया गया। इस दौरान भक्त जमकर थिरके। माता के आगमन की जानकारी मिलते ही भगवान मदन गोपाल उनके स्वागत के लिए द्वार तक गए। 

वहां माता लक्ष्मी का स्वागत के साथ ही पूजा अर्चना की गई। उसके बाद माता वहां से चली गई। उन्हें समेरिटंस विद्यालय के सरस्वती मंदिर ले जाया गया। उसके बाद वे वापस डोंगरवाड़ा चली गईं। दोपहर में गुंडीचा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here