राज्य स्तरीय कुराश में सेमेरिटंस के खिलाड़ियों ने जीते पदक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 14 July 2025

राज्य स्तरीय कुराश में सेमेरिटंस के खिलाड़ियों ने जीते पदक


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


राज्य स्तरीय कुराश में सेमेरिटंस के खिलाड़ियों ने जीते पदक


नर्मदापुरम। दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता में समेरिटंस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 11 पदक जीतकर मध्य प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विद्यालय की छात्रा समूह में वंदिता राव स्वर्ण पदक, जिशा गुप्ता ने स्वर्ण पदक, आराध्या चंद्रवंशी स्वर्ण पदक, अर्नवी मिश्रा स्वर्ण पदक, पूर्वी यादव रजत पदक, लक्ष्य राठौर रजत पदक, तनिष्का यादव कांस्य पदक, नव्या सगवालिया ने कांस्य पदक, शांतनु कावड़कर कांस्य पदक अर्जित किया। 

कनिष्का चोरे , वैभव, शिवांश मालवीय ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेता जम्मू कश्मीर मे आयोजित राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे प्रशिक्षण कुमारी वैशाली तिवारी के नेतृत्व में खिलाड़ी मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के कुराश  खेल सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय 3 स्टार रेफरी राहुल व्यास, विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सचिन खंपारिया ,राजेंद्र रघुवंशी, विक्रांत खंपारिया कोच वैशाली तिवारी हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को शुभकामना दी।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here