समेरिटंस में जूनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स भर्ती - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 15 July 2025

समेरिटंस में जूनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स भर्ती


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


समेरिटंस में जूनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स भर्ती  


नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन के कमान अधिकारी के निर्देशानुसार एवं सूबेदार मेजर जीवी सिंह के मार्गदर्शन में समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को जूनियर डिविजन के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती हुई। इसमें विद्यालय के 68 बच्चों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए प्राचार्य प्रेरणा रावत ने उपस्थित सभी बच्चों को एनसीसी की जानकारी दी।

  भर्ती प्रक्रिया में 25 कैडेट्स का सिलेक्शन हुआ। एनसीसी अधिकारी सेकंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नायब सूबेदार रामवतार सिंह, हवलदार सचिन कुमार, हवलदार हरफूल सिंह, एनसीसी ऑफिसर स्नेहा उपाध्याय, संस्था के खेल अधिकारी सचिन खंपरिया ने मिलकर पूर्ण कराया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान संस्था निर्देशक डा आशुतोष कुमार शर्मा, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here