जगद्गुरु वेदांती महाराज का आगमन बुधवार को
नर्मदापुरम। रामानंदाचार्य के पद पर अभिषिक्त होने के बाद जगद्गुरु राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज का बुधवार को प्रथम बार नगरगमन हो रहा है। इस सम्बन्ध में उनके शिष्य सद्भाव तिवारी ने बताया कि गुरुदेव प्रातः 10 बजे नगर में आयेंगे। वे सबसे पहले सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां उनका पूजन वंदन होगा। उसके बाद वे कलेक्टर बंगला से सामने स्थित उनके आवास पर पधारेंगे। जहां विप्रों ने मंगलाचरण के साथ उनका पूजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गुरुदेव को हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा जगद्गुरु रामानंदाचार्य की पदवी से विभूषित किया। यह सनातन की सर्वोच्च पदवी होती है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से पधारने की अपील की है। इसके बाद गुरुजी माखन नगर के समीप स्थित काजलखेड़ी गांव जायेंगे।
No comments:
Post a Comment