द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 July 2025

द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव


नर्मदा पुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल मे गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत परम श्रद्धा भाव से गुरु मंत्र "गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः।"
 के सामूहिक उच्चारण के साथ की गई। गुरु मंत्र के पाठ के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी एवं निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी ने मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद कक्षा यू.के.जी के  विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना स्वरूप दोहे एवं गुरु मंत्रों का भावपूर्ण गायन किया गया, जिन्हें विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।
बाद में बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से गुरु के महत्व को सरस और सरल तरीके से दर्शाया। तत्पश्चात विद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों को पुष्प एवं श्रीफल भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में गुरु के वास्तविक अर्थ, उनकी भूमिका तथा गुरु मंत्र और दोहे का विस्तृत अर्थ सरल भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को माता, पिता, गुरु तथा गुरुजनों के प्रति आदर, समर्पण और कृतज्ञता भाव रखने की प्रेरणा दी।
इसके उपरांत अवंतिका संस्था नई दिल्ली की ओर से "एक्सिलेंट टीचर ऑफ द ईयर" अवार्ड विद्यालय की निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी, श्रीमती नेहा राठौर एवं सुश्री विनम्रता तिवारी को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

 कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं सुश्री खुशी पटेल रही मंच संचालन सुश्री मनीषा तोमर एवं सुश्री खुशी पटेल ने किया कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त सुश्री मनीषा तोमर ने किया सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here