सड़क की समस्या को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 8 July 2025

सड़क की समस्या को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सड़क की समस्या को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन


नर्मदापुरम। चक्कर रोड मालाखेड़ी से लेकर समेरिटंस स्कूल तक जर्जर हाल सड़क की सालों पुरानी समस्या को लेकर मंगलवार को विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और बाद में एक ज्ञापन जनसुनवाई में दिया। 

ज्ञात रहे कि चक्कर रोड से छोटी पहाड़िया जाने वाले इस रोड का करीब दो सौ मीटर का हिस्सा कई सालों से जर्जर है। बारिश के दौरान इस मार्ग की हालत और अधिक खराब हो जाती है। खराब सड़क के चलते प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। नपा को कई बार आवेदन देने के बाद भी नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन बच्चे हादसों का शिकार हो रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन डलवा रहा मलबा

बच्चों और अभिभावकों की समस्या को देखते हुए हर साल समेरिटंस विद्यालय प्रबंधन मलबा डलवाकर मार्ग को ठीक करने का प्रयास करता है लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही से वह ठीक नहीं रह पाता। 

सालों से सिर्फ आश्वासन

इस समस्या के बारे में नपा के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मात्र आश्वासन ही दे रहे हैं। समस्या की ओर ध्यान दिलाने पर यही कहा जाता है कि रोड स्वीकृत हो गया हे, लेकिन कब बनेगा यह कोई नहीं बताता।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here