दरियों से बेंच तक’’ 20 शालाओं के लिए 405 बेंच किए गए वितरित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 7 August 2025

दरियों से बेंच तक’’ 20 शालाओं के लिए 405 बेंच किए गए वितरित


 

*मनोज सोनी एडिटर इन चीफ*


‘’दरियों से बेंच तक’’

20 शालाओं के लिए 405 बेंच किए गए वितरित


नर्मदापुरम। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी टी.प्रतीक राव, तहसीलदार इटारसी शक्ति सिंह तोमर और विकासखंड शिक्षा अधिकारी केसला श्रीमती आशा मौर्य के संयुक्त प्रयासों से 20 शालाओं के लिए 405 बेंच वितरित किए गए। इस पहल में इटारसी के कई  समाजसेवियों और संस्थाओं ने योगदान दिया। जिनमें निपुण गोठी, सिरिश कोठारी, पवन अग्रवाल, रोहित बवेजा, सावरिया ग्रुप, नीलम स्वीट्स, मेसर्स राघवेन्‍द्र सिंह, सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, वेलोसिटी माईनिंग वर्क्‍स, वेयरहाउस इंटरप्राइज फर्नीचर के स्‍वामी मोहन खंडेलवाल शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी टी.प्रतीक राव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी फर्नीचर के अभाव में भूमि पर बैठकर अध्ययन कर रहे थे, जिससे उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस परिस्थिति में सुधार लाने का विचार तभी मन में आया और समाज केसेवकों के सहयोग से यह संकल्प आज पूरा हो सका है। इस प्रयास से विद्यार्थियों को न केवल बैठने हेतु बेंच उपलब्ध होंगी, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मसम्मान की भावना में भी वृद्धि होगी।" एलकेजी समूह के संस्थापक निपुण गोठी ने कहा कि गरीब बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहने देने की यह पहल सराहनीय है। सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि साकिब अहमद ने कहा कि उनकी कंपनी ने सीएसआर फंड के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था की है।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब प्रशासनिक नेतृत्व और समाज का सहयोग एक साथ आता है, तो परिवर्तन केवल संभव ही नहीं, बल्कि स्थायी भी बनता है। विद्यालयों में बेंचों की स्थापना केवल बैठने की सुविधा नहीं, बल्कि बच्चों के लिए बेहतर सीखने के वातावरण, आत्मसम्मान और शिक्षा के प्रति नए बदलाव का प्रतीक है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में अधिक से अधिक विद्यालयों को बेंच प्रदान की जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here