पोला अमावस्या पर नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल गोवंश के लिए गोशाला पहुंचाई तुअर की चुनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 23 August 2025

पोला अमावस्या पर नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल गोवंश के लिए गोशाला पहुंचाई तुअर की चुनी


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

पोला अमावस्या पर नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल   

गोवंश के लिए गोशाला पहुंचाई तुअर की चुनी 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर हांका दल प्रभारी द्वारा बम्हनगांव स्थित गोशाला में खली चुनी भिजवाई गई है। इस पर बम्हनगांव की गोशाला के संचालकों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना। हांका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा बम्हनगांव स्थित गोशाला में पोला अमावस्या पर एक क्विंटल तुअर की चुनी गोवंश के लिए पहुंचाई गई है। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि आज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार पोला है। प्राचीन समय से ही हम अपने पशुधन की पूजा करते आ रहे हैं। आज पोला अमावस्या पर घरों-घर बैलों की पूजा होती है। इस पावन अवसर पर गोमाता के लिए शनिवार को हमने सुरभि गोशाला बम्हन गांव में तुअर की चुनी दाना पानी के रूप में पहुंचाई है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here