पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने किया दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 1 September 2025

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने किया दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने किया दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण


नर्मदापुरम।पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सोमवार को नर्मदापुरम शहर से हरदा सीमा तक के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रसूलिया रोड से पंखी तिराहा होते हुए थाना देहात, डोलरिया, सिवनी मालवा और शिवपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु तात्कालिक उपाय किए जाने के निर्देश थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सौरभ पांडे, थाना प्रभारी डोलरिया उपनिरीक्षक खुमान सिंह पटेल, थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक राजेश कुमार दुबे एवं थाना प्रभारी शिवपुर उपनिरीक्षक विवेक यादव को मौके पर ही दिए गए।

भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष मिश्रा और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा को लेकर दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की गई और सड़क इंजीनियरिंग से संबंधित बिंदुओं को चिन्हित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर गड्ढों की मरम्मत, रेडियम पेंटिंग, शोल्डर भरवाने, साइनेज लगाने तथा ब्लाइंड स्पॉट के परिशोधन हेतु संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी से पत्र व्यवहार करने के निर्देश डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा को दिए।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here