एक पंखा पितृ के नाम जागरूकता अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 September 2025

एक पंखा पितृ के नाम जागरूकता अभियान


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

एक पंखा पितृ के नाम जागरूकता अभियान


नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम में एक पंखा पितृ के नाम जागरूकता अभियान के तहत शासकीय शालाओं में पंखे वितरित किए गए। यह अभियान जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम DPC डॉ. राजेश जायसवाल के नेतृत्व में शुरू किया गया है। जिसके तहत जनपद शिक्षा केंद्र केसला से श्रीमती रत्ना सोनिया BRCC केसला, शालीन दास BAC केसला एवं जगत गौर CAC   द्वारा SDM इटारसी , तहसीलदार इटारसी एवं जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर शासकीय शालाओं में पंखा भेंट देने हेतु योजना पर चर्चा की, जिसके लिए इस पुण्य कार्य में पंखे भेंट हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई।

 जनपद शिक्षा केंद्र केसला के तत्वाधान में SDM टी प्रतीक राव द्वारा जन शिक्षा केंद्र पथरौटा की प्राथमिक शाला नयाखेड़ा से केसला विकास खंड की शासकीय शालाओं में 10 पंखें वितरित किये। शालाओं हेतु 04 पंखे SDM टी प्रतीक राव, 02 पंखे तहसीलदार शक्ति सिंग तोमर, 1 पंखा BRCC केसला, 01 पंखा श्रीमती सुषमा मौर्य, 01 पंखा विद्या रैकवार द्वारा भेंट किये गए।

कार्यक्रम SDM प्रतीक राव, BRCC केसला श्रीमती रत्ना सोनिया, BAC शालीन दास एवं राजकुमार बघेल, साक्षरता समन्वयक श्रीमती सुषमा मौर्य, सक्षम से विद्या रैकवार, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सम्म्पन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here