ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थानों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के लिए तैयार की जाए ठोस कार्य योजना : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना नगर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान कलेक्टर ने नगर के ऐतिहासिक पहाड़िया क्षेत्र एवं किले अन्य विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 September 2025

ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थानों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के लिए तैयार की जाए ठोस कार्य योजना : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना नगर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान कलेक्टर ने नगर के ऐतिहासिक पहाड़िया क्षेत्र एवं किले अन्य विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थानों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के लिए तैयार की जाए ठोस कार्य योजना : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

नगर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान

कलेक्टर ने नगर के ऐतिहासिक पहाड़िया क्षेत्र एवं किले अन्य विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। गुरुवार को नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नर्मदापुरम नगर के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक धरोहर आदमगढ़ पहाड़िया, होशंगशाह गोरी किला का अवलोकन किया साथ ही हिंगलाज देवी मंदिर पहुंच कर दर्शन कर वहा पर पर्यटन गतिविधियों की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश भी दिए।

 इसी के साथ कलेक्टर ने भोपाल चौराहे के सौंदर्यीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही, बस स्टैंड उन्नयन कार्य एवं ऑडिटोरियम निर्माण का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक महत्व की संरक्षित धरोहर आदमगढ़ पहाड़िया का भ्रमण कर वहां पर बनाये गए आदिकाल के भित्ति चित्र एवं रॉक शेल्टर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रत्येक रॉक शेल्टर का भ्रमण कर पुरातत्व विभाग के कर्मचारी से उक्त संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान पहाड़ों एवं पत्थरों पर उकेरे गए आदिकाल के अभिलेखों एवं शैलचित्र का गहन परीक्षण किया। कलेक्टर ने शहर के एकमात्र ऐतिहासिक किले होशंगशाह गौरी के किले का भी निरीक्षण किया एवं कहा कि उक्त स्थान में पर्यटन रुचि स्थल की संभावनाओं को तलाशते हुए किले में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में चिन्हित ऐतिहासिक धार्मिक एवं पर्यावरण महत्व के स्थलों का सर्किट बनाया जाए जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों के अतिरिक्त स्थानीय लोगो को भी इनकी विशेषता की जानकारी प्राप्त हो सके।  उन्होंने जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज ठाकुर को निर्देश दिए कि इन सभी स्थलों को सिटी वॉक से जोड़ने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि उक्त स्थानों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गाइडों के माध्यम से पर्यटकों के लिए एवं स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को जानकारी देने के लिए भी सिटी वाक कराई जाए।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने नगर के प्रमुख भोपाल चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिये किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  चौराहे के सौंदर्य करण के लिए निर्धारित की गई डिजाइन का अवलोकन कर निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए की निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री एवं कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए की कार्य को समय सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में सर्वप्रथम यही चौराहे से होकर प्रवेश किया जाता है इसीलिए सौंदर्यीकरण का कार्य उच्च मानकों के अनुरूप ही किया जाए। साथ ही कलेक्टर ने बस स्टैंड उन्नयन कार्यों एवं निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को निर्देश दिए की ऑडिटोरियम निर्माण में गति लाई जाए। कलेक्टर ने सीएमओ नर्मदापुरम को निर्देश दिए की निर्माण एजेंसी के साथ नियमित रूप से बैठक कर ऑडिटोरियम निर्माण की मॉनिटरिंग करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here