नपा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत नागरिक देर शाम करते रहे टैक्स जमा, सीएमओ ने किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 13 September 2025

नपा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत नागरिक देर शाम करते रहे टैक्स जमा, सीएमओ ने किया निरीक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत  

नागरिक देर शाम करते रहे टैक्स जमा, सीएमओ ने किया निरीक्षण  


नर्मदापुरम्। नगरपालिका  आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नागरिकों ने अपने बकाया करों को जमा करने में काफी रुचि दिखाई। देर शाम तक नागरिक आते रहे और टेक्स जमा करते रहे। वहीं दोपहर में नगरपालिका में आयोजित नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने टेक्स जमा करने आने वाले नागरिकों को बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

राजस्व शाखा के हरिश गोस्वामी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। शनिवार को देर शाम तक 35 लाख रुपए से अधिक का केश और चेक के माध्यम से नागरिकों ने बकाया कर जमा किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here