नपाध्यक्ष ने किया नवनिर्मित सड़क और नाली निर्माण का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 13 September 2025

नपाध्यक्ष ने किया नवनिर्मित सड़क और नाली निर्माण का निरीक्षण


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

नपाध्यक्ष ने किया नवनिर्मित सड़क और नाली निर्माण का निरीक्षण 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर के सभी वार्डों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 में नाली और सड़क का निर्माण कराया गया है। 

वार्ड क्रमांक 17 नारायण नगर में नवनिर्मित सड़क और नाली का शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष से कहा कि कुछ स्थानों पर सड़क सकरी कर दी गई है, इस पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को तत्काल बुलवाकर सड़क की नपाई कराई गई, जो सही पाई गई। वार्डवासियों ने संतुष्टि प्रदान करते हुए बनाई गई सड़क और नाली पर आभार व्यक्त किया। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि  हमारी परिषद द्वारा नगर में अनेक ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो किसी समय असंभव हुआ करते थे। नगर के सभी 33 वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगरपालिका नगर विकास के प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में मां नर्मदा की कृपा से नर्मदापुरम् नए लुक में दिखेगा।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here