भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री श्री तिवारी की माता जी का निधन, पंचतत्व में विलीन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 September 2025

भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री श्री तिवारी की माता जी का निधन, पंचतत्व में विलीन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री श्री तिवारी की माता जी का निधन, पंचतत्व में विलीन 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी की माता जी चंदा तिवारी गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया, वे 89 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया उनके बड़े बेटे सेवानिवृत शिक्षक संजय तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 गौरतलब है कि श्रीमती चंदा तिवारी प्रखर समाजसेवी थीं और वे लंबे समय से वे अस्वस्थ थीं ,श्रीमती तिवारी का समाज में बड़ा मान सम्मान था, वे हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थीं। श्रीमती तिवारी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके बेटे संजय तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रवींद्र तिवारी और सुधीर तिवारी हैं। उनकी शव यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक बधु व्यापारी और विशिष्ट जन मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here