मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटेंगे नेता
हजारों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल होंगे
इटारसी- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 19 सितंबर दिन शुक्रवार की दोपहर में कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा आयोजित होने जा रही है। इस यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय शर्मा एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता मानक अग्रवाल शामिल होंगे।
यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिये पूरी जिला कांग्रेस कमेटी बड़ी मेहनत से लगी हुई है। वही नगर कांग्रेस के युवा भी यात्रा को एतिहासिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। पुरानी इटारसी आजाद चोक से लेकर तुलसी चोक तक कांग्रेस के झंडों एवं बेनर पोस्टरों से सजाया गया है। इस सबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष युवाओं के चहेते शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को आयोजित होने वाली किसान खेत न्याय एवं वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में लिये भव्य तैयारिया की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार 2 बजे इटारसी पहुंचेंगे। पुरानी इटारसी आजाद चोक से यात्रा शुरू होगी। जो ओवरब्रिज से होते हुये बाजार स्थित तुलसी चोक पहुँचेगी। जहाँ विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। सभी नेता प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के बारे में आम नागरिकों को बताएंगे। इस यात्रा में जहाँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहेंगे,वही युवावर्ग भी भारी संख्या यात्रा में शामिल होंगे।
आमसभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचेगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करीब तीन से चार घण्टे इटारसी में रुकेंगे। वही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भोजन को व्यवस्था जिला कांग्रेस द्वारा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिलाएं भी शामिल होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

No comments:
Post a Comment