पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 September 2025

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

एशिया हॉकी कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिले के होनहार अधिकारी डीएसपी विवेक सागर प्रसाद, जो कि ओलंपिक पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने हाल ही में 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया हॉकी कप (जो प्रत्येक 4 वर्ष में एक बार आयोजित होता है) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (यूरोप में आयोजित होने वाला) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल जिले एवं मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here