एसजीएफआई विकासखंड स्तरीय तैराकी बालक एवं बालिका प्रतियोगिता पं रामलाल शर्मा स्कूल में संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 September 2025

एसजीएफआई विकासखंड स्तरीय तैराकी बालक एवं बालिका प्रतियोगिता पं रामलाल शर्मा स्कूल में संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

एसजीएफआई विकासखंड स्तरीय तैराकी

 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता पं रामलाल शर्मा स्कूल में संपन्न

 नर्मदा पुरम। विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता बुधवार को पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल बुधवारा परिसर डॉल्फिन स्पोर्ट्स अकैडमी में तैराकी बालक एवं बालिका अंडर 14 ,17,19 प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया सरवाइव कान्वेंट प्रेरणा कान्वेंट स्कूल नर्मदा पुरम , ,सेंट चार्ल्स ,पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदा पुरम, ग्रीन प्लैनेट स्कूल इटारसी, गुरु प्रसाद स्कूल, स्प्रिगडेल स्कूल नर्मदापुरम , नालंदा पब्लिक,सेमीरिटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,नर्मदा वैली स्कूल नर्मदापुरम, शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती स्कूल की टीमों ने भाग लिया इस अवसर पर पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक अरुण शर्मा प्राचार्य, अरुण अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर स्विमिंग कोच अरविंद उमरे प्रवीण मीणा, कविता मैडम ,सतीश मेहरा आदि एवं स्कूल से आए व्यायाम शिक्षक एवं कोच उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here