देव प्रबोधिनी एकादशी पर 51000 दीपों से रोशन होगा मां नर्मदा का तट समूचे प्रदेश में 9 स्थानों पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्री राम पथ गमन क्षेत्र श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा राम पथ गमन के जिलों में किया जा रहा है दीपोत्सव 2025 का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 October 2025

देव प्रबोधिनी एकादशी पर 51000 दीपों से रोशन होगा मां नर्मदा का तट समूचे प्रदेश में 9 स्थानों पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्री राम पथ गमन क्षेत्र श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा राम पथ गमन के जिलों में किया जा रहा है दीपोत्सव 2025 का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


देव प्रबोधिनी एकादशी पर 51000 दीपों से रोशन होगा मां नर्मदा का तट

समूचे प्रदेश में 9 स्थानों पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्री राम पथ गमन क्षेत्र

श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा राम पथ गमन के जिलों में किया जा रहा है दीपोत्सव 2025 का आयोजन


एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ श्री राम पथ गमन न्यास संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 1 नवंबर 2025 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एवं देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर सायं 6:30 बजे से दीपोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीराम पथ गमन न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन पी नामदेव ने बताया कि इस अवसर पर श्री राम पथ गमन के पवित्र 09 स्थानो पर पवित्र नदियों के घाटों पर कुल 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से श्री रामचंद्र जी, माता सीता, मां नर्मदा, मां मंदाकिनी नदी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रजनन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश में ख्याति लब्ध कलाकार अपने कंठ माधुर्य से जनमानस का मन मोह लेंगे। न्यास द्वारा यह आयोजन श्री राम पथ गमन के चिन्हांकित जिलों में किया जा रहा है। चिन्हाकित समस्त जिलों में यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा नर्मदापुरम जिले के सेठानी घाट पर 51000 हजार दीपों से दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर, पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, कटनी के कटाये घाट तालाब, पन्ना के धर्म सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सागर मंदिर में आयोजित किया जाएगा। तथा शहडोल के सीतामढ़ी में यह आयोजन 5 नवंबर 2025 को किया जाएगा।  

न्यास के एन पी नामदेव ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन जन तक प्रभु श्री रामचंद्र जी के आदर्शों को संप्रेषित करेगा। नर्मदा नदी के सेठानी घाट के पुण्य तट पर 51000 दीप प्रज्वलन किए जाएंगे। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर  51000 दीप आराधना के साथ- 07 पंडितों द्वारा मां नर्मदा की महा आरती की जाएगी। कल कल बहती मां नर्मदा की अलौकिक धारा के प्रेम में डूबे श्रद्धालुओं को भोपाल के दीप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्री राम भजनों में अवधि और मध्य प्रदेश के लोक चेतन में रचे बसे गीतों की मिठास से सारा बोर कर देंगे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here