सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने डोलरिया एवं मिसरोद स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 October 2025

सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने डोलरिया एवं मिसरोद स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने डोलरिया एवं मिसरोद स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश


नर्मदापुरम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नरसिंह गेहलोत द्वारा आज 11 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोलरिया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिसरोद का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं आगामी पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. गेहलोत ने पोलियो अभियान की सफलता हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की लक्ष्यानुसार पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु बीएमओ को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए डोलरिया एवं मिसरोद क्षेत्र के आसपास के ग्रामों की गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को प्रेरित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ द्वारा स्टाफ की कमी की जानकारी दी गई, जिस पर सीएमएचओ ने कहा कि स्टाफ की पूर्ति हेतु राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर संस्थान में उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिसरोद के निरीक्षण में सीएमएचओ डॉ. गेहलोत ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए और स्वच्छता एवं औषधि उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता नागेश, बीएमओ डॉ. अक्षय रघुवंशी, डॉ. शाश्वत बुचके, एएसओ ओ.पी. तुमराम सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here