मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
चेन स्नेचिंग के आरोपी को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन में थाना कोतवाली और थाना देहात की सयुक्त टीम ने की कार्रवाई
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन में थाना कोतवाली और थाना देहात की सयुक्त टीम ने की कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग के आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तारपुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक अक्टूबर को फरियादिया सोनिया पति वैभव चौरे उम्र 35 साल निवासी हिंगलाज कालोनी कालिका नगर बाबई रोड ने रिपोर्ट किया की दिनांक 01/10/25 को अपने पति वैभव चौरे एवं बेटी वैदेही के साथ स्कूटी से हरदा बायपास स्थित विनायक काम्प्लेक्स में हमारी दुकान पर जा थे स्कूटी मेरे पति चला रहे थे तथा मैं स्कूटी पर पीछे बैठी थी जैसे ही शाम करीब 6 बजे हम लोग इटारसी नर्मदापुरम पर बने डबल फाटक ओवर ब्रिज पर नर्मदा अपना अस्पताल के पास पहुचे तभी इटारसी तरफ से एक बिना नंबर की पल्सर मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आये और अचानक से पीछे बैठे व्यक्ति ने जल्दी से मेरे गले में पहनी हुई सोने की चेन जिसमे सोने का पैंडल लगा हुआ था झपटा मार कर झपट लिया और वहा से तेजी से भाग गये, तीनो लड़के मोटर साईकिल पर सवार होकर मास्क लगाकर चेहरा कवर किये हुए थे कि रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 304,3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी प्रकार थाना कोतवाली नर्मदापुरम में दिनांक 01/10/2025 को फरियादिया मोनिका उमरिया पति नरेंद्र उमरिया उम्र 40 साल निवासी कमला हाईटेक सिटी कुलामडी रोड ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 01/10/25 को अपनी स्कूटी से लड़की को लेकर बाजार जा रही थी कि करीब शाम 05/30 बजे जैसे ही जिला अस्पताल तिराहा चाणक्य फोटो काफी के सामने पहुचे कि पीछे से एक मोटर साईकिल पर सवार 03 लड़के आये और पीछे बैठे व्यक्ति ने मेरे गले में पहना हुआ सोने के मंगल सूत्र पर हाथ से झपटा मारा जिससे मंगल सूत्र का पैंडल टूट कर उसके हाथ में चला गया बाकी चेन मेरे गले में ही रह गई तीनो लड़के मोटर साईकिल पर मास्क लगाकर चेहरा कवर किये हुए थे जो हीरो हौंडा शोरुम तरफ भाग गए, की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 784/25 धारा 304,3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में सिलसिलेवार इस प्रकार की घटना घटित होने से वरिष्ट अधिकारियों को तुरंत घटना से अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना कोतवाली एवं थाना देहात की सयुक्त टीम का गठन किया गया। इस दौरान संपूर्ण शहर एवं आसपास के लगभग 500 CCTV फुटेज खंगाले गए ,जो टीम द्वारा पाया कि संदेही मोटर साईकिल पर सवार तीन युवक भोपाल तिराहा से बुदनी तरफ जाते दिखे इस दौरान प्राप्त रुट के आधार पर बुदनी, बरखेड़ा, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, मिसरोद तथा भोपाल तक फूटेज खंगाले गए, पुलिस टीम लगातार भोपाल में डेरा जमाये हुए, आरोपियों की तलाश कर रही थी। प्राप्त सबूतों के आधार पर संदेही मोटर साईकिल व युवको की फोटो व वीडियों दिखाकर मुखबिर मामूर कर पतारसी जारी रखी। इस दौरान दिनांक 10/10/2025 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा बताया की घटना के संदेही एक युवक घटना में प्रयुक्त संदेही मोटर साईकिल से मिसरोद से मंडीदीप तरफ जा रहा है, जिस पर टीम द्वारा घेरा बंदी कर उक्त मोटर साईकिल पर सवार युवक को मोटर साईकिल सहित ग्यारह मील ओवर ब्रिज के निचे घेरा बंदी कर रोका गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया, नाम पूछने पर (विधि विरुद्ध बालक) व दो अन्य साथियों में एक जीशान खान निवासी अर्जुन नगर मैंदा मील भोपाल का रहना बताया व एक अन्य साथी का होना बताया । जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर अपने पास रखे सोने की एक चेन तथा सोने के मंगल सूत्र का पैंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बजाज कंपनी की NS 125 क्रमांक MP 04 YA 6917 को विधिवत जप्त की जाकर विधि विरुद्ध बालक को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। शेष आरोपी जीशान खान निवासी अर्जुन नगर मैंदा मील भोपाल व एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है । शीघ्र ही उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा । आरोपियों द्वारा जिला भोपाल के थाना मिसरोद एवं थाना कोलार में भी इस प्रकार की घटना कारित करना बताया । विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जायेगा ।
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक कंचन ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली ,निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम , निरीक्षक पदम सिंह मौर्य प्रभारी सायबर सेल, उनि महेश जाट, उनि भगवत सिंह उइके ,सउनि संजय रघुवंशी, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर. 307 नवीन दुबे , प्र.आर. 583 रीतेश यदुवंशी, आर.733 चेतन नरवरे ,आर.305 कपिल विश्वकर्मा, आर.864 जितेंद्र सिंह राजपूत, आर.537 सुनील साहू, आर. 487 प्रशांत राजपूत, आर.839 पंकेश बघेला, आर. हरीश डिगारसे ,आर.अविनाशी हरोड़े ,आर. गजेन्द्र डडोरे, सायबर आर.संदीप यदुवंशी व आर. दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment