चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 October 2025

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को 


इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को होगा। आयोजन इटारसी के सांई कृष्णा रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। समाज के अध्यक्ष नवीन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

 इसमें 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। वहीं उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में ख्याति पाने वाली प्रतिभाओं और  विशेष योगदान देने वाले समाजसेवी और फौजियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

आयोजन समिति के पुरुषोत्तम पटेल, पप्पू पटेल, बीके पटेल, लाला पटेल, गिरधारी चौरे, मनोज चौरे, राकेश पटेल,अभिषेक पटेल, शिव मोहन चौरे, बबलू पटेल, जितेंद्र चौरे आदि ने सभी प्रतिभाओं और उनके परिवार जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निधारित समय पर पहुंचकर प्रतिभाओं का प्रोत्साहन करने में सहयोग करें। आयोजन में जिले की प्रतिभाओं के अलावा भोपाल, इंदौर, बैतूल, अमरावती, नागपुर, पुणे सहित विभिन्न शहरों से समाज की प्रतिभाएं शामिल होंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here