मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
ट्रेवल मार्ट में देशभर से पंहुंचे मीडिया कर्मियों ने किया पचमढी फेम टूर
पचमढी सनसेट पॉइंट पर बायसन के झुंड को देख रोमांचित हुए मीडिया कर्मी
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा ट्रैवल मार्ट भोपाल में पर्यटन का महाकुंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के हृदय में स्थित में और देश के सभी प्रमुख महानगरों से सड़क, रेल एवं हवाई मार्ग से सुगमता से जुड़ा हुआ है।
इस कार्यक्रम में पर्यटन से संबंधित सभी देश विदेशों से पंहुंचे लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई है ओर मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा सभी का ध्यान रखते हुए सभी को आगे आने का मौका उपलब्ध कराया साथ ही देश भर से शामिल होने पहुंचे विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मियों ने साँची का दौरा किया और उसके इतिहास को जाना साथ ही नर्मदापुरम जिला प्रशासन की देखरेख में आज दिनाँक को फेम टूर में सभी जनर्लिस्ट ने पर्यटन स्थल पचमढी भ्रमण के दौरान पांडव गुफा को देखा ओर गाइड के माध्यम से ली जानकारी एवं दूसरा पॉइंट धूपगढ़ सनसेट पॉइंट को देखा वही पहुंचे बायसन के झुंड को मोबाइल में किया कैद हुए रोमांचित साथ ही पर्यटकों ने भी सनसेट ओर बायसन के वीडियो बनाये।

No comments:
Post a Comment