मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्प्रिंगडेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया वृहद ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान
हजारों नागरिकों तक पहुँचाया स्वदेशी अपनाने का संदेश
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक वृहद ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान चलाया। इस प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पूरे नगर में नागरिकों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय बाजार से ही खरीदी करने का आग्रह किया।
अभियान की विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने ‘वोकल फॉर लोकल’ बैज नगर के 20,000 से अधिक लोगों को लगाकर उन्हें इस मुहिम से जोड़ा। बच्चों का उत्साह, रचनात्मकता और देशभक्ति देखने योग्य थी। पूरे शहर में “स्वदेशी अपनाएं” का नारा गूंज उठा।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल देश के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देते हैं, बल्कि बच्चों में समाजसेवा, नेतृत्व और राष्ट्रीय चेतना की भावना भी विकसित करते हैं।
ज्ञातव्य है कि विद्यालय द्वारा पिछले अनेक वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।
आइए हम सब मिलकर इस संदेश को आगे बढ़ाएँ
“जब आप स्वदेशी अपनाते हैं, तो हमारा भारत मजबूत बनता है।”स्थानीय बाजार व दुकानदारों से ही खरीदी करें, क्योंकि हर खरीद भारत के भविष्य को संवारती है।



No comments:
Post a Comment