जन शिक्षण संस्थान में हुआ ब्यूटी केअर बैच का मूल्यांकन मूल्यांकन के दौरान संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल सहित मूल्यांकन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के तौर पर श्रीमति प्रमिला सोनी उपस्थित रही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 October 2025

जन शिक्षण संस्थान में हुआ ब्यूटी केअर बैच का मूल्यांकन मूल्यांकन के दौरान संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल सहित मूल्यांकन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के तौर पर श्रीमति प्रमिला सोनी उपस्थित रही





 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जन शिक्षण संस्थान में हुआ ब्यूटी केअर बैच का मूल्यांकन

मूल्यांकन के दौरान संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल सहित मूल्यांकन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के तौर पर श्रीमति प्रमिला सोनी उपस्थित रही


नर्मदापुरम। जन शिक्षण संस्थान द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में संचालित ब्यूटी केअर असिस्टेंट के बैच का मूल्यांकन कार्यक्रम  विगत दिनों आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैच के मूल्यांकन के दौरान संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल सहित मूल्यांकन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के तौर पर श्रीमति प्रमिला सोनी विशेष रूप से उपस्थित रही।

गौरतलब है कि बैच के मूल्यांकन कार्यक्रम में सभी हितग्राही उपस्थित रहे। जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ मूल्यांकन के सभी खंडो को पूरा किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षित हितग्राहियों को जॉब, व्यक्तिगत लोन, समूह लोन, व्यापार लोन आदि के माध्यम से रोजगार/ स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आजीविका इकाई का संचालन किया जा रहा है। जन शिक्षण संस्थान के मूल्यांकन कार्यक्रम में संस्थान के अन्य स्टॉफ सदस्य ललित कहार, नेहा कहार, संस्थान के प्रशिक्षक एवं हितग्राही उपस्तिथ रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here