पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कलाकारों ने अपने सुरों से सुरांजलि दी नेहरू पार्क में गुनगुनाएं किशोर दा के सुपरहिट गीत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 October 2025

पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कलाकारों ने अपने सुरों से सुरांजलि दी नेहरू पार्क में गुनगुनाएं किशोर दा के सुपरहिट गीत


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कलाकारों ने अपने सुरों से सुरांजलि दी

नेहरू पार्क में गुनगुनाएं किशोर दा के सुपरहिट गीत 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार शाम को नेहरू पार्क में आहूज म्यूजिकल ग्रुप एवं नर्मदापुर युवा मंडल के तत्वाधान में किशोर दा को गीत संगीत के माध्यम से सुरांजलि दी गई।

 कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल व मनीष परदेशी ने किशोर कुमार के चित्र माल्यार्पण किया। वहीं संगीत कलाकारों ने खई के पान बनारस वाला, धूप में निकला ना करो रूप की रानी, सागर जैसी आँखों वाली, ये वादा रहा, नीले नीले अंबर में, अपनी तो जैसे तैसे, जिंदगी की यही रीत है जैसे किशोर कुमार के सुपरहिट गीत गाए।

 गायक कलाकार एसके मालवीय, सूरज तलरेजा, प्रकाश आहूजा, हरीश मांझी, बासुदेव सेन, विनय रैकवार, हिमांशी परिता, नितिन परिता, महेंद्र राजपूत, कमल सिंह राजपूत, विनोद बिलकरिया, तरुण देव, निकिता बरयानी, कंचन बनोदा, पं.आनंद शुक्ला सहित अन्य 

स्थानीय गीतकारों ने गीत गाकर किशोर कुमार को सुरांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गीत संगीत का लुफ्त उठाया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here