गांधी जयंती पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु आयुष विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 October 2025

गांधी जयंती पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु आयुष विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


गांधी जयंती पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु आयुष विभाग द्वारा 

विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। आयुष विभाग संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान जिले में संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ.एस.आर.करोंजिया के मार्गदर्शन तथा सिकल सेल एनीमिया जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए.के पुष्कर के निर्देशन में जिले की सभी आयुष संस्थाओं द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, उसके दुष्प्रभाव, परीक्षण, बचाव एवं उपलब्ध आयुर्वेद उपचार की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि यह रोग वंशानुगत होता है, किंतु समय पर जाँच, परामर्श एवं उचित चिकित्सा द्वारा इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।इस अवसर पर पैरामेडिकल स्टाफ एवं आयुष चिकित्सकों ने जन-जन तक संदेश पहुँचाने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम में जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here