कलेक्टर ने सत्य की असत्य पर जीत के पर्व विजयदशमी की जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 October 2025

कलेक्टर ने सत्य की असत्य पर जीत के पर्व विजयदशमी की जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर ने सत्य की असत्य पर जीत के पर्व विजयदशमी की जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सदैव धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 

कलेक्टर सुश्री मीना ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग विजयदशमी के इस पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का यह पावन पर्व जिले के विकास और प्रगति की दिशा में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करेगा।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here