महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, दिखाए करतब, प्रतिभाओं को किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 October 2025

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, दिखाए करतब, प्रतिभाओं को किया सम्मानित


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, दिखाए करतब, प्रतिभाओं को किया सम्मानित


नर्मदापुरम/महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सेठानी घाट से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई  गार्डन पहुंची। शोभा यात्रा में वाल्मीकि अखाड़ा पिपरिया द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, तैराकी संघ प्रदेश अध्यक्ष पं.पीयूष शर्मा सत्येंद्र फौजदार, मीना वर्मा, नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक गोविंद गोदरे ने जानकारी देते हुए बताया की शाम को प्रतिभा एवं नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

चौक चौराहे पर हुआ स्वागत 

नगर में वाल्मिकी समाज की शोभा यात्रा में सभी समाज के लोगों ने पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विश्व हिंदू परिषद कलार समाज, सिंधी समाज,अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज ने चौक चौराहे पर स्वागत किया।

इस मौके पर रामदास बड़गूजर जिला पटेल, जीवनलाल कटारिया जिला चौधरी, संजू रेवाराम लुटारे जिला जमीदार,आत्माराम खरे जिला बड़कुर, ओमप्रकाश बड़ गूजर ,उमेश बड़गूजर ,रंजीत टांक ,नवल बोहत दीपक चौहान ,प्रदीप नरवारे ,अशोक कल्याणे ,राजेश लुटारे (चिंकी),विजय कलोसिया ,राकेश मैना (पप्पी), विजेन्द्र राठौर (सोनू) वाल्मीकि समाज उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ और कार्यक्रम में आभार  देवदास चावरे ने माना ।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here