खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी नायब तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 October 2025

खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी नायब तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी

नायब तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण


एके एन न्यूज नर्मदापुरम// जिला प्रशासन के निर्देशन पर त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी है जिसके तारतम्य में सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकिप खान(IAS) के निर्देशन में नायब तहसीलदार मनोज कुमार नामदेव, खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश दियाबार के द्वारा बीकानेर मिष्ठान भंडार, सपना स्वीट, राजस्थान मिष्ठान भंडार पिपरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया और विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए। 

जिसमें बीकानेर मिष्ठान भंडार से नारियल मावा बर्फी एवं मस्त केक के नमूने, सपना स्वीट्स से मलाई पेड़ा मिल्क केक खोपरा लड्डू के नमूने राजस्थान स्वीट से मावा बर्फी और मलाई पेड़ा के नमूने लिए गए। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here