श्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल में बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन जिले के टॉपर सौम्य चौरे को 11,000 रुपए का पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 November 2025

श्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल में बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन जिले के टॉपर सौम्य चौरे को 11,000 रुपए का पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


श्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल में बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन

 जिले के टॉपर सौम्य चौरे को 11,000 रुपए का पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया 


नर्मदापुरम। श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल मेले का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले के मेधावी छात्र सौम्य चौरे का सम्मान रहा। जिन्हें नर्मदापुरम जिले में टॉप करने पर स्कूल की ओर से 11,000 रुपए का पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञान मेला एवं बाल मेले में विद्यार्थियों ने खान-पान, कला, खेल, विज्ञान और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए। पूरे परिसर में उत्साह, रचनात्मकता और बच्चों की ऊर्जा देखने लायक थी। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और स्कूल द्वारा ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड अध्यक्ष एम एम राजपूत तथा श्रीमति महिमा गौर ने दीप प्रज्वलन कर के किया समापन स्कूल प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here