नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 November 2025

नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न


_नर्मदापुरम। नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, नर्मदापुरम मे शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अग्रिणी महाविद्यालय के प्रशिक्षणकर्ता द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार किया गया।

शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रशिक्षिकर्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 के तहत प्रशिक्षण सत्र में डॉ. मनीष चंद्र चौधरी (वनस्पति विज्ञान) और डॉ. हेमंत चौधरी (भूगोल) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 पर पीपीटी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन नर्मदापुरम के प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे, उप‑प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव, और पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दोनों संस्थानों के शिक्षक‑शिक्षिकाएँ एवं छात्र‑छात्राएँ अधिक संख्या में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति‑2020 के सिद्धांतों को शैक्षणिक समुदाय में प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here