आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत निष्क्रिय एवं अदावाकृत बैंक खातों की राशि हितग्राहियों को दिलाई जाए - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी रेन बसेरा से लेकर सार्वजनिक आश्रय स्थलों, विद्यालय, कार्यालयों में ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं एसआईआर के बीच भी राजस्व संग्रहण एवं वसूली का कार्य प्रभावित न हो - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 18 November 2025

आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत निष्क्रिय एवं अदावाकृत बैंक खातों की राशि हितग्राहियों को दिलाई जाए - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी रेन बसेरा से लेकर सार्वजनिक आश्रय स्थलों, विद्यालय, कार्यालयों में ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं एसआईआर के बीच भी राजस्व संग्रहण एवं वसूली का कार्य प्रभावित न हो


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत निष्क्रिय एवं अदावाकृत बैंक खातों की राशि हितग्राहियों को दिलाई जाए - कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी

रेन बसेरा से लेकर सार्वजनिक आश्रय स्थलों, विद्यालय, कार्यालयों में ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं

एसआईआर के बीच भी राजस्व संग्रहण एवं वसूली का कार्य प्रभावित न हो

कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंस में सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश


नर्मदापुरम//  नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने निर्देश दिए की आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत निष्क्रीय एवं अदावाकृत बैंक खाता जिनमे हितग्राहियों के खाते, शासकीय योजनाओं के खाते एवं आम आदमी के बैंक खाते जो लंबे समय से राशि जमा न करने या बैंक खातों से जमा राशि न निकालने के कारण निष्क्रीय हो चुके थे, या हो चुके हैं उन बैंक खातों में जमा राशि राशि रिजर्व बैंक पहुंच चुकी है। 

ऐसे सभी बैंक खातों में राशि का दावा करने वाले हितग्राही एवं शासकीय विभाग को राशि दिलाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए। अधिक जानकारी देने के लिए जगह-जगह शिविर आयोजित कर ऐसे निष्क्रीय एवं अदावा कृत बैंक खाते में जमा राशि के लिए दावा आमंत्रित किया जाए। बताया गया कि ऐसे निष्क्रिय बैक खाता एवं अदावाकृत बैंक खातों में जमा पैसों पर संबंधित हितग्राही या उनके उनके परिजन आम आदमी, नागरिक गण एवं शासकीय विभाग क्लेम कर एवं आवश्यक डॉक्यूमेंट देकर जमा पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

 कमिश्नर ने निर्देश दिए की नगर पालिका कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं अन्य विभागों में योजनाओं के नाम से एवं हितग्राहियों को देने के लिए जो राशि आती है और वह लंबे समय तक पूरी तरह बंट नहीं पाती है ऐसी राशि का क्लेम अनिवार्य रूप से किया जाए और आरबीआई के माध्यम से प्राप्त भी किया जाए। रिजर्व बैंक ने ऐसी सभी पूंजी वापस करने के लिए अपनी पूंजी आपका अधिकार अभियान गत 1 अक्टूबर से प्रारंभ किया है अभियान 31 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी ब्लॉक में शिविर लगाकर निष्क्रिय एवं अदावाकृत बैंक खातो की जानकारी एवं उन खातों में जमा राशि से संबंधित लोगों को अवगत कराने एवं उनका मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए।

 कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले में स्थित रैन बसेरा, सार्वजनिक आश्रय स्थलों, विद्यालयों, कार्यालयों में ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय करें। रेन बसेरा एवं सार्वजनिक आश्रय स्थलों पर अलाव, गर्म पानी, कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करवाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर्स रात्रि में रेन बसेरा एवं सार्वजनिक आश्रय स्थलों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में ठंड से कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो। उन्होंने कहा कि सभी रैन बसेरा एवं अन्य आश्रम स्थलों की एक बार क्रॉस चेकिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

कमिश्नर ने कहा की मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इन कार्यों के बीच भी राजस्व संग्रहण एवं वसूली का कार्य प्रभावित न हो। पहले की तरह ही राजस्व वसूली एवं संग्रहण के कार्य में तेजी लाई जाए।

कमिश्नर ने भावांतर योजना की समीक्षा करते हुए कहां की भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी सभी जगह अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को थोड़ा संशय है कि मॉडल रेट एवं भावांतर की अंतर की राशि पूरी मिलेगी कि नहीं। उन्होंने कहा कि गत दिवस किसानों के बैंक खातों में भावांतर की राशि अंतरित की गई है। सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें कि किसानों को पूरे अंतर की राशि मिली है कि नहीं। सभी कलेक्टर इसका क्रॉस चेक एक बार अनिवार्य रूप से करा लें। उन्होंने कहा कि कृषि उपज मंडी का प्रशासनिक अमला कृषि उपज मंडियो में किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाना का कार्य करें।

कमिश्नर ने ई ऑफिस सिस्टम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी तहसील एवं जनपद पंचायत के कार्यालय में सार्थक एप के माध्यम से कर्मचारियों की अटेंडेंस लगाई जाए, साथ ही सभी कार्य ई ऑफिस सिस्टम के माध्यम से किए जाएं, कोई भी फाइल ऑफलाइन न ली जाए। कमिश्नर श्री तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 25 नवंबर तक सभी तहसील एवं जनपद कार्यालय पूरी तरह ई ऑफिस सिस्टम के तहत कार्य करना प्रारंभ कर दें। उन्होंने कहा कि उनके भ्रमण के दौरान यदि शासकीय कार्यालयों में ई ऑफिस सिस्टम से कार्य करना नहीं पाया गया तो संबंधित तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत के विरुध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई करेंगे। कमिश्नर ने साथ ही निर्देश दिए की सभी कर्मचारियों की आईडी बन जाए और वह ऑन बोर्ड हो। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाली डॉक की भी ई मार्किंग की जाए।

कमिश्नर ने विधानसभा क्षेत्रो के समग्र विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट जल्द से जल्द तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला विकास सलाहकार समिति का गठन भी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र आधार ई केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण के कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर बैतूल श्रीमती वंदना जाट ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here