पी जी महाविद्यालय में लगा रोजगार मेला
हुआ प्राथमिक चयन
मेले में कुल 314 विद्यार्थियों ने भ्रमण किया, जिसमें से 167 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ
जिला रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्वे ने हितग्राहियों को योजनाएं विस्तार से समझाई
पिपरिया/ नर्मदा पुरम। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा रोज़गार मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया। सरस्वती पूजन उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। रोज़गार मेले में अतिथि विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल, जिला महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी, देवेश, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, श्रीमती सावी उपस्थित रहें।
रोजगार मेले में कुल 22 कंपनी और कई सरकारी कार्यालय उपस्थित रहें। आयोजन में श्रीमती नीना नागपाल ने युवाओं को देश का भविष्य बताया और विधायक श्री नागवंशी ने प्रत्येक काम को समान बताते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया कि उन्हें जो कार्य मिले उससे जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। मेले में अतिथियों ने मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को राशि प्रदान की।
मेले में कुल 314 विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। जिसमें से 167 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। जिन्हें अगले स्तर पर साक्षात्कार हेतु कंपनी द्वारा बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्वे उपस्थित रहें और समस्त कार्यक्रम और योजनाएं विस्तार से समझाई। प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई। प्रकोष्ठ और महाविद्यालय परिवार
के अथक प्रयासों से सफल रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन करियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अनिता सेन द्वारा किया गया. कार्यक्रम में डॉ मेहरा, प्रो. बघेल, प्रो किटी मौर्य, कृष्णा खाडे, डॉ अरुण मोहता, राज राठी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



No comments:
Post a Comment