मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सड़क तो बनी, न ज्वाइंट मिलाए, न सफाई की और न भरे गए साइड शोल्डर
जनप्रतिनिधि और अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
नागरिकों और बच्चों को हो रही अत्यधिक परेशानी
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नगर में खराब सड़कों और ठेकेदारों के मनमानीपूर्ण रवैये के कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। मालाखेड़ी क्षेत्र में चक्कर रोड से कुलामड़ी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही लोगों के लिए भारी मुसीबत बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नपा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नहीं मिलाए ज्वाइंट
इस मार्ग पर पिछले दिनों चक्कर रोड से समेरिटंस स्कूल मुख्य द्वार तक सड़क का निर्माण किया गया। पहले तो ठेकेदार द्वारा जिस लापरवाही से सड़क बनाई गई, उससे तीन महिने तक लोग परेषान रहे। जैसे तैसे सड़क पूरी बनी तो चक्कर रोड पर उसका ज्वाइंट मेन रोड से नहीं मिलाया गया। दूसरी ओर विद्यालय के गेट के पास भी सड़क को जोड़ा नहीं गया है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क की तराई करने के लिए उस पर बिछाई गई मिट्टी को भी पूरी तरह से नहीं हटाया गया। इससे वाहन निकलते समय धूल उड़ती है और परेशानी होती है। इसके अलावा सड़क के साइड शोल्डर भी नहीं भरे गए हैं। यह भी बड़ी समस्या है।
पूरी नहीं बनी सड़क
इसके पहले एक अन्य ठेकेदार द्वारा डिवाइन सिटी से लेकर कुलामड़ी मार्ग तक रोड निर्माण किया गया था। उक्त ठेकेदार द्वारा डिवाइन सिटी के सामने ही इस रोड को दोनों ओर से जोड़ा नहीं गया है। इसके कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। इस ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रह है। इसके अतिरिक्त इस रोड का आगे चलकर अधूरा ही छोड़ दिया गया है। यह भी हादसे का कारण बना हुआ है।
किसी को नहीं परवाह
इन समस्याओं को लेकर कई बार नपा का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर दो बड़े विद्यालय हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों बच्चों का आना जाना होता है। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-----------------


No comments:
Post a Comment