जय जय देव हरे, गीत से भक्तिमय हुआ वातावरण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 17 November 2025

जय जय देव हरे, गीत से भक्तिमय हुआ वातावरण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

जय जय देव हरे, गीत से भक्तिमय हुआ वातावरण


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में सोमवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने जय भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध भजन जय जय देव हरे गाया तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अवसर था प्राथमिक विभाग के बच्चों के पुरस्कार वितरण का। 

विद्यालय में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीसी राजेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने विद्यालय के संस्कारक्षम वातावरण की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में श्री जायसवाल समेत डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी आदि ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here