नपाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया सभी अतिथिगणों का जोरदार स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 8 November 2025

नपाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया सभी अतिथिगणों का जोरदार स्वागत

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नपाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव  

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया सभी अतिथिगणों का जोरदार स्वागत 


नर्मदापुरम्। शुक्रवार को नपाध्यक्ष निवास पर पहुंचे समस्त अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ देकर और तिलककर जोरदार स्वागत किया गया। समस्त अतिथिगणों की भाजपा नेता महेंद्र यादव द्वारा अगवानी की गई।

 नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं भाजपा नेता महेंद्र यादव द्वारा मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम् विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता और नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के परिवारजन उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हमारे धर्म में अतिथि देवो भव: की सनातनी परंपरा है। उक्त परंपरा का निर्वहन कर आज मन प्रसन्न हो गया। 

ध्यान रहे कि शुक्रवार को वंदे मातरम् गान के 150 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री सिंह सहित समस्त अतिथिगण पधारे थे। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी अतिथिगण नपाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here