सीएम के संस्कृतिक सलाहकार से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 November 2025

सीएम के संस्कृतिक सलाहकार से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएम के संस्कृतिक सलाहकार से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा


नर्मदापुरम। समेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने आज मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार और वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी से भोपाल स्थित रविन्द्र भवन कार्यालय सौजन्य भेंट की। इस दौरान उनसे सांस्कृतिक सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 

इस दौरान श्री तिवारी ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संभाग मुख्यालय पर पांच हजार बच्चों को एक साथ गीता का स्वर पाठ कराया जाना है। यह कार्य विश्व गीता प्रतिष्ठानम के सहयोग से किया जा रहा है। श्री तिवारी ने डा शर्मा द्वारा शिक्षा, संस्कृति और अध्यात्म के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान अकादमिक प्रभारी विक्रांत खंपरिया, प्रमोद शर्मा और अमित माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here