चार दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 November 2025

चार दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


चार दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन

 सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ 


नर्मदा पुरम। सनराइज स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल में चार दिन चले बाल दिवस कार्यक्रम “आरम्भ” का समापन बाल मेले में सांसद दर्शन सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन आज साइंस एग्ज़ीबिशन और बाल मेले का आयोजन हुआ।

 सांसद श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनराइज स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मेरा मन प्रसन्न हो गया । बच्चों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों ही स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। वे आगे भी जब जब बुलायेंगे में जरूर आऊंगा। सांसद ने बच्चों के साथ समय बिताया एवं मेले का उद्घाटन किया एवं अपने पैसों से मेले में ख़रीददारी भी की। डायरेक्टर अभिषेक दुबे ने सभी अतिथियों,पैरेंट्स और बच्चों का आभार व्यक्त किया।।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here