लूट के आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 December 2025

लूट के आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


लूट के आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा 

   

 नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है ।

 फरियादी आनंद वैष्णव पिता नरेन्द्र वैष्णव निवासी ग्राम लांझी थाना स्टेशन रोड पिपरिया ने आरोपीगण फारुख बेग, सलमान शाह व विनोद विश्वकर्मा के विरुद्ध बुधनी रोड पर सिवनी नाके वाली पुलिया के पहले रास्ता रोककर फरियादी का पर्स जिसमें 8950 रुपये थे छीनने के संबंध में रिपोर्ट की। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1019/25 धारा 126(2),309(4) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध किया। 

पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु टीम को कस्बा में रवाना किया गया। प्रकरण के आरोपियों की तलाश करते तीनों आरोपियों को बस स्टैंड नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया। आरोपी फारुख पिता नईम बेग नि. बंगाली कालोनी नर्मदापुरम के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त महरून रंग की बिना नंबर की स्कूटी, आरोपी सलमान पिता रमजान शाह नि. खोजनपुर कचरापट्टी से फरियादी से लूटे हुए 8950 रुपये व आरोपी विनोद पिता दीपचंद विश्वकर्मा नि. बांकी उमरिया छिंदवाड़ा वर्तमान पता सिकलीकर मोहल्ला नर्मदापुरम की निशादेही पर फरियादी का लूटा हुआ पर्स जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।              

*मुख्य भूमिका* - निरी0 कंचन सिंह-थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 विशाल नागवे, उनि0 महेश जाट, सउनि0 प्रमोद पटैल, प्र0आर0 583 रितेश यदुवंशी, आर0 42 अजमेश चंद्रोल, आर0 920 गजेंद्र डडोरे, आर0 967 संतोष धाकड़, आर0 771 हरीश, आर059 पंकज ,आर0 862 वैभव एवं आर0 285 रामकुमार आदि है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here