आदमगढ़ रविशंकर नगर में 7 दिवसीय देवी महापुराण का समापन हुआ कर्मों का फल जन्मों जन्मों तक भोगना पड़ता है: पं. राजेश शास्री - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 December 2025

आदमगढ़ रविशंकर नगर में 7 दिवसीय देवी महापुराण का समापन हुआ कर्मों का फल जन्मों जन्मों तक भोगना पड़ता है: पं. राजेश शास्री


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आदमगढ़ रविशंकर नगर में 7 दिवसीय देवी महापुराण का समापन हुआ 

कर्मों का फल जन्मों जन्मों तक भोगना पड़ता है: पं. राजेश शास्री 


नर्मदापुरम्। बंजारीमाई मंदिर परिसर रविशंकर नगर आदमगढ़ में 10 दिसंबर से आयोजित संगीतमय श्रीमद देवी भागवत पुराण में कथा वाचक पं. राजेश शास्री द्वारा अपने मुखारबिंद से माता आदि शक्तियों की लीलाओं का वर्णन किया गया। आज कथा समापन पर आचार्य पं. राजेश शास्री द्वारा नारद मोह,   कुंती और भगवान कृष्ण की, राजा हरिशचंद्र की कथा का रसपान कराया। 10 दिसंबर से चल रही कथा के दौरान बंजारी माई का नवनिर्मित भव्य मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा हुई। नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया ने बताया कि कथा में परीक्षित गायत्री देवदत्त तिवारी, सुनीता लक्ष्मण त्रिपाठी थे। प्रतिदिन जनप्रतिनिधिगणों द्वारा भी कथा का रसपान किया गया। 

आचार्य पं. शास्री ने आज समापन पर कर्म की व्याख्या करते हुए बताया कि कर्म का कभी भी नाश नहीं होता है। कर्मों का फल  जन्मों जन्मों तक भोगना पड़ता है। इस जन्म में अच्छे कार्मों के बाद भी दुख मिलते हैं, लेकिन यह दुख आपके पूर्व जन्मों के फल भी होते हैं। इसलिए कहते हैं सद्कर्म करते रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here