नए लुक में दिखेगा अब राजघाट लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 December 2025

नए लुक में दिखेगा अब राजघाट लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नए लुक में दिखेगा अब राजघाट  

लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर के महत्वाकांक्षी विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। मीनाक्षी चौक, एनएमवी कालेज तिराहा, भोपाल चौराहे के बाद अब राजघाट का जीर्णोद्वार प्रारंभ हो चुका है। सोमवार को राजघाट का निर्माण एजेंसी और नपा के इंजीनियर्स ने मिलकर लेआउट डाला। लेआउट डालते समय विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, वार्ड 27 की पार्षद बिंदिया मांझी, वार्ड 26 के पार्षद राहुल गौर और निर्माण एजेंसी का स्टाफ उपस्थित रहा। 

रिटर्न विंग वाल निर्माण शुरू 

उपयंत्री आयुष रिछारिया ने बताया कि करीब तीन करोड़ की लागत से राजघाट का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। प्रथम चरण में ले आउट डालकर रिटर्न विंग वाल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसके साथ ही अगले चरण में शेडों निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 

करीब 3 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्वार 

उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि करीब तीन करोड़ की लागत से राजघाट का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें शेडों के साथ ही स्वागत द्वार भी बनेगा। आधुुनिक तरीके से बनाए जा रहे राजघाट पर पार्किंग व्यवस्था, पेयजल और छांव के लिए टीन शेड भी बनाए जाएंगे। 

गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश 

उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि लेआउट डालते समय विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  

लगातार विकास कार्य जारी 

इस संबंध में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। मीनाक्षी चौक, भोपाल तिराहा, एनएमवी कालेज के बाद अब राजघाट का जीर्णाेद्वार और सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। राजघाट पर आज ले आउट डालकर कार्य प्रारंभ हो चुका है। जल्द राजघाट एक नए लुक में दिखेगा।

No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here