स्वच्छता अभियान में हम सभी को आगे आना चाहिए, यह कायस्थ समाज की अनुकरणीय पहल - विजयपाल सिंह अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर साफ सफाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 December 2025

स्वच्छता अभियान में हम सभी को आगे आना चाहिए, यह कायस्थ समाज की अनुकरणीय पहल - विजयपाल सिंह अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर साफ सफाई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

 

स्वच्छता अभियान में हम सभी को आगे आना चाहिए, यह कायस्थ समाज की अनुकरणीय पहल - विजयपाल सिंह 

अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने की चित्रगुप्त घाट पर साफ सफाई 


नर्मदा पुरम। शहर के नर्मदा किनारे घाटों पर चल रहे स्वछता अभियान जैसे पुनीत कार्य में हम सभी को आगे आना चाहिए। अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति की यह अनुकरणीय पहल है। हर रविवार घाटों पर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, इसकी में प्रशंसा करता हूं और आप सभी पर मां नर्मदा की कृपा बनी रहे इसकी कामना करता हूं। यह बात रविवार को स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल ने कही। 

उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा नर्मदा की साफ सफाई अभियान अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मां नर्मदा के घाटों को को स्वच्छ रखना है। मातृ शक्ति द्वारा नर्मदा किनारे से  फूल माला व अन्य सामग्री को मातृशक्ति द्वारा निकाला जाता है। मैं ऐसे मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं । उन्होंने कहा कि हमारा नर्मदा पुरम संपूर्ण विश्व में जाना पहचाना जाता है। विजयपाल ने कहा कि हम सबको इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए और इसमें हिस्सा लेना चाहिए। 

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सीबी खरे, केशव देव वर्मा, मनोज वर्मा, गुड्डू वर्मा, सुरेन्द्र यदु, लालता प्रसाद, दुलारे, आदित्य  दीपक थापक मंजू श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, सुमन वर्मा,अनीता वर्मा, जानकी, श्रद्धा यदु,अदिति वर्मा, रश्मि वर्मा, नेहा थाप रश्मि सक्सैना , रश्मि वर्मा ,अश्वनी वर्मा ,विजय वर्मा अशोक वर्मा मौजूद थे। 

बांद्राभान बाई राम आश्रम में एक पहल शुरू की है कि पॉलीथिन का नहीं करेंगे उपयोग 

इस मौके पर विधायक विजय पाल ने कहा कि बांद्राभान आश्रम में एक पहन शुरू की गई है। जो भी व्यक्ति चाहे वह परिक्रमावासी हों या आम आदमी पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे, इसका संकल्प दिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि बांद्रा भान बाय राम आश्रम में  श्रद्धालु से निवेदन किया जाता है कि वह पॉलिथीन का उपयोग न करें। हमारे आश्रम से ही हमने हर व्यक्ति से इस पहल के लिए अपील की है। हमारे नर्मदा परिक्रमा वासी भी इस आश्रम से निकलते हैं और उन्होंने भी यह संकल्प खुद ने भी लिया और लोगों को भी दिलाते हैं कि हमें पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना है । आश्रम में परिक्रमा वासियों के लिए सदा व्रत का यह कार्यक्रम निरंतर चलते आ रहा है। यह सब मां नर्मदा की कृपा का आशीर्वाद है। 

हम सभी को यह कार्य करना चाहिए 

इस मौके पर विधायक ने कहा कि हम सभी को इस अभियान में शामिल होकर साफ सफाई और स्वच्छता रखना चाहिए जिससे घाटों की सुंदरता बनी रहे। हमारी पहचान इन्हीं घाटों से है और शहर में भी हमें साफ-सफाई रखना होगी । श्रद्धालुओं से उन्होंने कहा कि वह डस्टबिन में कचरा डालें फूल पत्ती आदि को नर्मदा में ना फेंके। मां नर्मदा की धारा कल कल बहती रहे इसके लिए साफ सफाई आवश्यक है। उन्होंने समाज और संगठनों से भी साफ सफाई अभियान में शामिल होने की बात कही है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here