फूलों की होली के साथ रासलीला महोत्सव का समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 December 2025

फूलों की होली के साथ रासलीला महोत्सव का समापन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


फूलों की होली के साथ रासलीला महोत्सव का समापन


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। स्थानीय स्वयंवरम गार्डन में चल रहे रासलीला महोत्सव का शनिवार को फूलों की होली के साथ समापन हो गया। इसके पूर्व बरसाना की लट्ठमार होली हुई और मुंदरी चोरी लीला का दर्शन हुआ। 

ज्ञात रहे कि समेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित अष्ट दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया था। लीला के समापन अवसर पर परंपरागत रूप से फूलों की होली हुई। इस दौरान भगवान कृष्ण और राधारानी को दो क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया। बाद में होली खेली गई। 

समापन अवसर पर समेरिटन्स ग्रुप के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का वातावरण बनते हैं। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संस्थाओं और भक्तों का आभार व्यक्त किया। वृंदावन की लीला मंडली के प्रमुख रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा ने डॉ शर्मा के शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्रों मैं किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। अर्ध रात्रि तक चली लीला में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

No comments:

Post a Comment

लूट के आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  लूट के आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा       नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here