कार्य की गति धीरे होने पर नाराज हुई नपाध्यक्ष, निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का किया निरीक्षण समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 December 2025

कार्य की गति धीरे होने पर नाराज हुई नपाध्यक्ष, निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का किया निरीक्षण समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

कार्य की गति धीरे होने पर नाराज हुई नपाध्यक्ष, निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का किया निरीक्षण 

समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश  


 नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगर में बन रहे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक भवन का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर नपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की तथा समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। 

कार्यप्रभारी एवं उपयंत्री अंबक पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्य अनवरत जारी हैं। एसएनजी स्कूल के पास बन रहे आडोटोरियम (सांस्कृतिक भवन) का निरीक्षण किया गया। निर्माण एजेंसी द्वारा धीमी गति से किए जा रहे कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। 

इस संबंध में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि नगर अनवरत ऐतिहासिक कार्य चल रहे हैं, मीनाक्षी चौक  का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण हो चुका है। एनएमवी कालेज के सामने का चौराहा, भोपाल तिराहा का सौंदर्यीकरण कार्य जारी हैं। शुक्रवार को निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण कर तेजगति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भवन यहां के कलाकारों और कलाप्रेमियों के लिए जल्द ही सौगात रूप में मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

गोवर्धन पूजा छप्पन भोग दर्शन लीला हुई शनिवार को होगी फूलों की होरी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    गोवर्धन पूजा छप्पन भोग दर्शन लीला हुई शनिवार को होगी फूलों की होरी  नर्मदापुरम। वृंदावन से आई प्रसिद्ध रासलीला मंड...

Post Top Ad

Responsive Ads Here