नर्मदापुरम जिले में धान उपार्जन कार्य सतत जारी कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 20 December 2025

नर्मदापुरम जिले में धान उपार्जन कार्य सतत जारी कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम जिले में धान उपार्जन कार्य सतत जारी

कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा


नर्मदापुरम// जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निरंतर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले में स्थापित 70 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

अधिकारी भ्रमण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं तथा उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में नर्मदापुरम अनुविभाग अंतर्गत अधिकारियों द्वारा विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार नर्मदापुरम सरिता मालवीय द्वारा नर्मदांचल विपणन सहकारी संस्था एवं वृताकार सेवा समिति जासलपुर द्वारा संचालित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान किया तथा केंद्र पर बारदानों एवं हम्मालों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।

इसी प्रकार नायब तहसीलदार स्वीटी चौहान द्वारा मीनेश वेयरहाउस एवं अर्पित वेयरहाउस (उपार्जन केंद्रों) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति को बारदानों की मांग पूर्व नियोजित रूप से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्रों पर उपलब्ध धान स्कंध की गुणवत्ता की जांच की गई। जिन स्थानों पर नॉन-एफएक्यू (Non-FAQ) स्कंध पाया गया, उसे पृथक रखने के निर्देश भी दिए गए।

No comments:

Post a Comment

न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड, हुए भजन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड, हुए भजन  नर्मदा पुरम। शहर के श्री न्यायमूर्ति हनुमा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here