मालाखेड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, दूध के 10 नमूने जांच हेतु भेजे गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

मालाखेड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, दूध के 10 नमूने जांच हेतु भेजे गए



  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मालाखेड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, दूध के 10 नमूने जांच हेतु भेजे गए


नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मालाखेड़ी, नर्मदापुरम क्षेत्र में दूध विक्रेताओं का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार एवं जितेंद्र सिंह राणा द्वारा खुले दूध की जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) के माध्यम से की गई।

 कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुग्ध विक्रेताओं से गाय एवं भैंस के दूध के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। संगृहीत सभी नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकें।



No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here