नर्मदापुरम पुलिस की जनहित एडवाइजरी साइबर फ्रॉड से सावधान रहें – APK फाइल से होने वाले नए ठगी के तरीके - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 January 2026

नर्मदापुरम पुलिस की जनहित एडवाइजरी साइबर फ्रॉड से सावधान रहें – APK फाइल से होने वाले नए ठगी के तरीके


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


नर्मदापुरम पुलिस की जनहित एडवाइजरी

साइबर फ्रॉड से सावधान रहें – APK फाइल से होने वाले नए ठगी के तरीके


नर्मदापुरम।  पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा RTO CHALLAN Apk , वाहन चालान, Invitation Card, SBI YONO अथवा किसी सरकारी योजना के नाम से APK फाइल व्हाट्सएप पर भेजकर ठगी की जा रही है।

📌 कैसे होता है साइबर फ्रॉड?

साइबर ठग व्हाट्सएप पर .apk फाइल भेजते हैं

फाइल खोलने/ इंस्टॉल करने पर मोबाइल हैक हो जाता है

मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप, OTP, SMS, कांटेक्ट तक अपराधी की पहुंच हो जाती है

इसके बाद आपके बैंक खाते से अपने आप पैसे निकल जाते हैं (Auto Withdrawal)

🚫 क्या न करें

व्हाट्सएप/ SMS/ ई-मेल पर आई किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें

RTO CHALLAN Apk , वाहन चालान या बैंक से जुड़ी जानकारी के लिए भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें

किसी भी ऐप को Play Store के अलावा कहीं और से इंस्टॉल न करें

एपीके फाइल इंस्टॉल होने पर तुरंत उसे अनइनस्टॉल करें अथवा हटावे

मोबाइल में Unknown Sources / Allow from this device को चालू न करें

✅ सुरक्षित रहने के उपाय

केवल Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें

किसी भी चालान/योजना की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें

मोबाइल में एंटी-वायरस/ सिक्योरिटी ऐप अपडेट रखें

किसी को भी OTP, PIN, CVV, पासवर्ड न बताएं

🚔 यदि फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

तुरंत 1930 पर कॉल करें

या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

अपने बैंक को तुरंत सूचना दें

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

सरकारी विभाग, बैंक या पुलिस कभी भी व्हाट्सएप पर APK फाइल नहीं भेजते।

👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, नर्मदापुरम पुलिस


No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here